दिव्या भारती 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस थी, जिन्होंने 1 साल में 14 फिल्में एक साथ साइन की थी। 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली दिव्या भारती (Divya Bharti) ने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिव्या भारती की खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनते हैं।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिव्या भारती (Divya Bharti) जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बनाया। उनकी छोटी बहन कायनात अरोड़ा भी उन्हीं की तरह खूबसूरत हैं। अगर नहीं तो चलिए हम आपको कायनात अरोड़ा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं और उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी बताते हैं।

Read More: साउथ की इस फेमस एक्ट्रेस ने Vikram Bhatt पर लगाया धोखाधड़ी का गंभीर इलज़ाम बोली काम के बदले नहीं दिए पैसे

कौन है दिव्या भारती की छोटी बहन

दिव्या भारती (Divya Bharti) की छोटी बहन का नाम कायनात अरोड़ा (Kainaat Arora) है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने हर दिन की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती है। कायनात की खूबसूरती के चलते ही उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती और चर्चा का विषय बनती नजर आती है। कायनात अरोड़ा हूबहू अपनी बहन दिव्या भारती की तरह लगती है।

Read More: अरबाज की नई शुरुआत: जॉर्जिया की छूट ने क्यों बिगाड़ा रिश्ता? एक्स गर्लफ्रेंड की बातों में छुपा है राज

हू-ब-हू बहन दिव्या जैसी लगती है कायनात अरोड़ा

दिव्या भारती (Divya Bharti) और कायनात अरोड़ा (Kainaat Arora) के लुक काफी हद तक मैच खाते हैं। ऐसे में लोग हमेशा कायनात को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या कायनात दिव्या की रियल बहन है। बता दें कि दिव्या और कायनात असली बहने नहीं, बल्कि कजिन सिस्टर है। हालांकि दोनो के बीच एक दौर में प्यार सगी बहनों जैसा ही था।

इस फिल्म से की थी बॉलीवुड में एंट्री

कायनात अरोड़ा (Kainaat Arora) ने साल 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा-मीठा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि असल मायने में पहचान उन्हें 2011 में आई फिल्म ग्रैंड मस्ती से मिली थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर पंजाब फिल्म इंडस्ट्री तक कायनात अरोड़ा ने अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं के काफी जलवे बिखेरे हैं।

कायनात अरोड़ा (Kainaat Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी बोल्ड अदाओं की तस्वीर शेयर कर फैंस के होश उड़ाती है। बता दें कि कायनात के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। यहीं वजह है कि उनकी हर तस्वीर शेयर होने के साथ ही वायरल होने लगती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *