Godzilla Minus One: एक अनोखी इमोशनल स्टोरी के साथ अब नेटफ्लिक्स में रिलीज़ हो गई है

हॉलीवुड में राक्षस वाली फिल्में बहुत प्रसिद्ध हैं, और गॉडजिला सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। हॉलीवुड के अलावा, जापानी फिल्म निर्माता भी कई सालों से गॉडजिला फिल्में बना रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की Latest जापानी फिल्म गॉडजिला माइनस वन है। यह इस फ्रेंचाइजी की 37वीं फिल्म है।

अब यह फिल्म मूल संस्करण के अलावा अंग्रेजी, तमिल और हिंदी भाषाओं में Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। बात यह है कि ओटीटी रिलीज की कोई पूर्व घोषणा नहीं की गई थी। गॉडजिला माइनस वन ने Best Visual Effects category में ऑस्कर पुरस्कार जीता है। इस फिल्म का भारतीय दर्शकों के बीच भी अच्छा क्रेज है।

Godzilla Minus One Cast

फिल्म में Ryunosuke Kamiki, Minami Hamabe, Yuki Yamada, Munetaka Aoki, Hidetaka Yoshioka, Sakura Ando और Kuranosuke Saski प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लेखक और निर्देशक तकाशी यामाजाकी हैं। फिल्म की कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद गॉडजिला का सामना करने के बाद पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से पीड़ित एक पूर्व जापानी पायलट की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *